सीबीएसई ने घोषित की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा तिथि
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड की तरफ से दसवीं की परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेगी वहीं बारहवीं की परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगीं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे पूर्वाह्न से शुरू होगी।…
