देवघर महाविद्यालय के दिन होंगे बहुरंगे, मिला ये तोहफा

देवघर महाविद्यालय देवघर

संताल परगना समेत बिहार – झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाले देवघर महाविद्यालय के दिन बहुरंगे होने वाले हैं। विश्वविद्याल प्रशासन ने देवघर महाविद्यालय में आर्टस ब्लॉक बनाने का निर्णय लिया है। यह घोषणा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 27 वें स्थापना दिवस की गई। स्थापना दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। बता दें देवघर महाविद्यालय में आर्टस ब्लॉक, ए. एस. महाविद्यालय सतसंग देवघर में साइंस ब्लॉक  व जामताड़ा कॉलेज में लाइब्रेरी बिल्डिंग का निर्माण होना है। तीनों बिल्डिगों का ऑनलाइन उद्घाटन महामहिम के द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के मुताबिक तीनों भवनों के निर्माण में पांच करोड़ से अधिक खर्च का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाना है। वर्षों से अनियमित चल रहे सत्र को हमनें नियमित करने का प्रयास किया है, पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में रोजगार मेला लगा है, जिससे विश्वविद्यालय के प्रति लोगों में बनी धारणा बदली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *