डा. युगल किशोर चौधरी बने देवघर सीएस

देवघर। प्रख्यात सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. युगल किशोर चौधरी (जे.के. चौधरी) को देवघर जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं सी.के. शाही को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। झारखंड सरकार ने राज्य भर के 275 चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें कई जिलों के सिविल सर्जन तथा अपर…

Read More

देवघर सदर अस्पताल में जल्द खुलेगा रोटी-सब्जी केन्द्रः उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे, ताकि यहाँ आने वाले लोगों को एक सुखद अनुभूति हो। साथ हीं उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक स्वच्छ वातावरण से हीं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे में यदि यहाँ ईलाज हेतु आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय तो स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों से लोगों का बचाव किया जा सकेगा। सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि लोगों को अस्पताल परिसर में एक स्वच्छ व सुंदर माहौल उपलब्ध करायी जाय।

Read More