क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ तीन स्थान लाने वाले को मिला पुरस्कार

प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी और उसके पीछे खड़ें अतिथि व क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी

रांची। गुरुवार को क्रीड़ा भारती के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन कर अखिल भारतीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में झारखंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया । यह कार्यक्रम संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन, तुपुदाना रांची में आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 7800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था और 8 दिसंबर को इसकी ऑनलाइन परीक्षा हुई थी जिसमें 30 मिनट में कुल 60 प्रश्न पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के आशीष कुमार झा 60 में से 52 प्रश्नों के उत्तर देकर देश में 7वें और राज्य में पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर रांची के आयुष राज जी डी ए वी कपिल देव के विद्यार्थी है। तीसरा स्थान देवघर के शिवम् कुमार दुबे को मिला है। मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि के द्वारा कार्यक्रम में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी , सार्टिफिकेट और पुरस्कार राशि दी गई। प्रथम स्थान वाले को 11000/- दूसरे स्थान वाले को 7000/- और तीसरे स्थान वाले को 3000/- रुपए प्रदान किए गए। अखिल भारतीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में विशेष प्रयास के लिए धनबाद, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम को भी सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर JCA के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  झारखंड के प्रांत प्रचारक रवि शंकर सिंह विशेन, भाजपा एस टी मोर्चा के अखिल भारतीय प्रशिक्षण प्रमुख और रांची यूनिवर्सिटी के सीनेट मेंबर एडवर्ड सोरेन, क्रीड़ा भारतीय के अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी , क्रीड़ा भारती झारखंड के अध्यक्ष फूल सिंह, संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल एंड एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ रश्मि, सक्षम महिला निर्भय महिला की क्षेत्रीय प्रमुख शकुन्तला मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता और सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रांत के सह मंत्री संजीत राय ने किया और अखिल भारतीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के बारे में जानकारी दिया। स्वागत भाषण डा रश्मि के द्वारा किया गया।  संजय तिवारी ने क्रीड़ा भारती के बारे में बताया कि क्रीड़ा भारती सभी खेलों को लेकर चलने वाला व्यापक संगठन है। प्रत्येक उम्र के लोग खेल में रुचि लें इसके लिए क्रीड़ा भारती प्रयास करती है। रविशंकर जी ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दिए। मुख्य अतिथि अमिताभ चौधरी ने कहा कि आज लोग खेल के प्रति जागरूक ह्यूचैन और सरकार भी इस दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। आज देश में खेल के मैदान, स्टेडियम आदि स्थानों को ब्यावस्थित करने की आवश्यकता है। श्री एडवर्ड सोरेन जी ने भारतीय संस्कृति में खेलो के महत्त्व के बारे में बताया तथा आग्रह किया की आने वाले पीढ़ियों को इस बारे में अवगत कराना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष डॉ ललन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के सह मंत्री चंद्रदेव सिंह ने किया। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  क्रीड़ा भारती के सह मंत्र विशाल भास्कर, संपर्क प्रमुख कौशल कुमार,  कोषाध्यक्ष अभिनव शाह, श्याम बाबू, आनंद वत्स, उत्तम कुमार, सतनाम सिंह, सुभाष कुमार, अमित स्वर्णकार आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *