देवघर : उपायुक्त ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की ली जानकारी

देवघर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मोहनपुर प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मोहनपुर प्रखण्ड में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि वैसी योजनाएं जो बंद हो चुकी है, उनमें यदि कोई राशि शेष बची है तो उसे पता लगाकर संबंधित विभाग को अविलंब लौटायें।…

Read More

बाबाधाम के आशीष ने किया अफ्रीका के सबसे ऊंचे किलिमंजारों पर्वत का फतह

झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी बाबाधाम, देवघर के रहने वाले आशीष सावर्ण ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारों का फतह किया है। उन्होंने देश का झंडा अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर लहराया है। आशीष पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और उनका इरादा अब इससे भी ऊंचे पर्वत पर चढ़ना है। अफ्रीका के देश तंजानिया…

Read More

अनोखी कार्यशैली के बदौलत जन-जन में लोकप्रिय हुए एस.डी.ओ.आदित्य रंजन

हजारीबाग एस.डी.ओ. आदित्य रंजन की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो से हुई। बी.आई.टी मेसरा, रांची से इंजनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य ने विभिन्न कंपनिओं में नौकरी भी की लेकिन उनका मन वहां नहीं रमा तो यूपीएससी की तैयारी करने लगे और आई.आर.एस निकाला। आदित्य रंजन का मन यहां भी नहीं जमा और स्टडी लीव…

Read More

रोजगार के सुनहरे अवसर – स्नातकोत्तर शिक्षक की बंपर भर्ती

अगर आप बेरोजगार हैं और बीएड किये हुए हैं तो आपके लिए झारखंड सरकार ने भविष्य के द्वार खोल दिये है – झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 1540 पद स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक रिक्तियों की भर्ती के लिए स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतिस्पर्धा परीक्षा (पीजीटीटीसीई) -2017 आयोजित करने की अधिसूचना की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार…

Read More

दूध बेचने वाले का बेटा खेलेगा अंडर – 19 क्रिकेट विश्व कप

रांची : किसी ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि दूध बेचने वाले का बेटा अंडर – 19 क्रिकेट का विश्व कप खेलेगा लेकिन यह सत्य है कांके ब्लॉक (रांची) निवासी चन्द्रदेव यादव जो  घर – घर जाकर दूध बेचते हैं उनके बेटे पंकज यादव का चयन अंडर – 19 विश्व कप के लिए…

Read More

देवघर : वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से रूबरू हुए आई.ए.एस. कर्ण

 परिवीक्षी आई.एस.कर्ण सत्यार्थी ने देवघर प्रखंड के चांदडीह स्थित वृद्धा आश्रम का अवलोकन कर उनके सुख-दुख में भागी होने की बात कही। उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने वृद्धा आश्रम के रसोईघर, स्नानागार, शयनशाला एवं शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण…

Read More

देवघर : दुखती रगों में मरहम लगाने की कोशिश, अब माताओं की कोख नहीं होगी सुनी

  बच्चों की मौत में कमी आने की संभावना, देवघर के सदर अस्पताल में बनाई जा रही है स्पेशल न्यूबॉर्न केयर युनिट देवघर। नौ माह कोख में रखने के बाद अगर बच्चा पैदा होते ही मां को छोड़कर परलोक सिधार जाये तो इससे बड़ी पीड़ा किसी मां के लिए क्या हो सकती है? एक मां…

Read More

देवघर : मुख्यमंत्री सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए देवघर जिला परिषद् का चयन

उत्कृष्ट जिला परिषद् के रूप में देवघर का चयन होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। झारखंड सरकार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है। इस योजना के तहत देवघर जिला परिषद् का चयन किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सशक्तीकरण पुरस्कार…

Read More