सुधीर त्रिपाठी बने झारखंड के नये मुख्य सचिव

रांची। झारखंड को सुधीर त्रिपाठी के रूप में नया मुख्य सचिव मिल गया है। सरकार ने इस संबंध मे अधिसूचना जारी कर दी है। सुधीर त्रिपाठी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले श्री त्रिपाठी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित थे। सुधीर त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। वह राज्यपाल के प्रधान सचिव भी रहे हैं। वहीं स्वास्थय विभाग के अपर सचिव के पद पर सुधीर त्रिपाठी का स्थान कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड में प्रधान सचिव का पद संभाल रहे निधि खरे लेंगे।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, ऐसे में नये मुख्य सचिव का पदभार आज ही ग्रहण करना होगा। राजबाला बर्मा को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाने की चर्चा जोरों पर है परंतु सरकार की ओर से अभी तक ऐसी कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *