सारठ में बनेगा नया पुलिस अनुमंडल

देवघर जिले का सबसे चर्चित विधानसभा माने जाने वाले सारठ को जल्द ही पुलिस अनुमंडल का गौरव मिल सकता है। इस आशय की पुष्टि  डीजीपी डीके पांडेय ने की है। उन्होंने कहा है कहा है कि सारठ समेत संताल परगना में पांच नये पुलिस अनुमंडल के प्रस्ताव को स्वीकृति देकर पद सृजन के लिए सरकार के पास भेजा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द देवघर जिले का सारठ नया पुलिस अनुमंडल के तौर पर कार्य करने लगेगा।

बता दें कि कुछ वर्ष पहले सारठ को जिला बनाने की मांग उठी थी। सारठ विधानसभा देवघर जिले ही नहीं पूरे संतालपरगना में सबसे हॉट सीट मानी जाती है, चुनाव परिणाम के समय सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला सारठ का देखा जाता है। सारठ में पुलिस अनमंडल स्थापित होने से स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा एवं अपराध पर लगाम लगेगा। बीते कुछ वर्षों से सारठ एवं इसके सीमावर्ती क्षेत्र साइबर अपराधियों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। पुलिस अनुमंडल बनने के बाद साइबर अपराध में भी कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *