रांची : झारखंडी छात्रों की मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार को दिया धन्यवाद

मीडिया से मुखातिब होते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मीडिया से मुखातिब होते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। लॉक डाउन के कारण कोटा में फंसे झारखंड के छात्रों को वापस लाने के लिए झारखंड सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी की शुक्रवार की शाम कोटा (राजस्थान) से राज्य के छात्रों को लेकर दो स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए रवाना होगी। झारखंड के छात्रों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार और राजस्थान सरकार को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह ही तेलंगाना से झारखंडी मजदूरों की जत्थे को लेकर एक ट्रेन निकल चुकी है, संभवतः रात के बारह बजे हटिया स्टेशन पर पहुंच भी जायेगी। सरकार ने इस हेतु जनता से अपील भी की है कि वे अनावश्यक स्टेशन पर भीड़ न लगाये। मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की है और उचित स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को बस द्वारा उनके घर तक छोड़ दिया जायेगा। झारखंड सरकार के इस पहल की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है वहीं इस पर भाजपा और राज्य सरकार के बीच क्रेडिट वार भी शुरू हो गया है।