दिल्ली पीस फोरम के द्वारा शांति मार्च का आयोजन, परिजन की आपबीती को सुन भर आयेगी आंखें 

दिल्ली पीस फोरम द्वारा आयोजित शांति मार्च के बाद श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह

दिल्ली। गोलू अभी महज डेढ़ वर्ष का है। किसी की मौत क्या होती है इसे उसका कुछ पता नहीं। इस उम्र में पता होता भी नहीं। दिल्ली में जिहादी हिंसा ने उसके पिता को उससे छीन लिया है उसे इसकी भी खबर नहीं है। 24 फरवरी को दिल्ली के शिव विहार इलाके में दिनेश खटीक घर से उसके लिए दूध लेने निकले तो फिर वापस नहीं आए। जिहादी भीड़ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। सिर में गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। दिनेश खटीक के बड़े भाई सुरेश खटीक ने जंतर-मंतर पर दिल्ली पीस फोरम के शांति मार्च कार्यक्रम में जब परिवार की आपबीती बतायी तो लोगों की आंखें भर आयीं।

जिहादी मानसिकता के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के दंगों में मारे गए लोगों के परिजन, हिंसा में घायल लोग, इकट्ठा हुए। किसी ककके भाई , किसी के जीजा तो किसी के दूसरे परिजनों की हत्या की गयी है। जिहादी हिंसा में घायल हुए लोगों ने भी अपनी आपबीती सुनायी।

ऐसे ही भजनपुरा चौराहे पर कैप्टन कटोरा नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले कमल शर्मा की बातें आंखे खोलने वाली हैं। जिहादी भीड़ ने उनके दो रेस्टोरेंट को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि जो लोग वर्षों से उनके रेस्टोरेंट में खाना खाने आते थे वही लोग उस रेस्टोरेंट को आग लगा रहे थे। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान सीसीटीवी के फुटेज के जरिए की।

शिव विहार के ही रहने वाले सुमित तिवारी के जीजा 32 वर्षीय आलोक तिवारी की जिहादी दंगाइयों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। वो करावल नगर मेंं गत्ता फैक्ट्री मेंं काम करते थे। अपने पीछे वो एक चार वर्ष का प्यारा बेटा और 9 वर्ष की बेटी छोड़ गए। इनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका अंतिम संस्कार भी आस पास के लोगों ने मिलकर किया है।

भजनपुरा चौराहे पर होराइजन नाम से हाई स्कूल से लेकर इंटर तक के बच्चों के लिए इंस्टीट्यूट चलाने वाले नवनीत गुप्ता ने बताया कि दंगाइयों ने उनके इंस्टीट्यूट में आग लगा दी। अंदर 35 बच्चे फंसे थे जिनमें 20 लड़कियां थीं। कोई डेढ़ हजार से अधिक की संख्या में आए ये वो लोग थे जो पर पिछले 15 दिनों से सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ये लोक अचानक इतने हिंसक हो जाएंगे इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। उन सभी के हाथों में बंदूक, तलवार, कुल्हाड़ी थी। पेट्रोल बम और पत्थर चला रहे थे।

जेहादी हिंसा के खिलाफ जंतर-मंतर पर एकजुट हुए लोगों ने शांति मार्च में भी हिस्सा लिया। हजारों लोगों ने हिंसा में बलिदान हुए दिल्ली पुलिस के सिपाही रतन लाल, आई बी के सुरक्षा कर्मी अंकित शर्मा और अनुसूचित जाति के विनोद कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। जेहादी हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों ने जब हजारों की भीड़ के सामने अपने सगे सम्बन्धियो की मौत के बारे में बताया तो लोगों की आंखे भर आईं। शिव विहार के रहने वाले राहुल रुड़कीवाल ने बताया कि वह अपने ऑफिस में बैठे थे कि भीड़ ने आकर उन पर हमला किया। बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची। दंगा पीड़ितों के दर्द को सुन कर हजारों लोगों की आंखे भर गई।

इस मौके पर दिल्ली पीस फोरम से जुड़े रिटायर्ड सेना के अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यह जेहादी दंगा एक सोची समझी साजिश थी जिसे बहुत सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इस मौके पर रिटायर्ड न्यायधीशों ने कहा कि देश का कानून इस बात की इजाजत नहीं देता कि कोई देश की सड़कों को रोक कर लाखोंं लोगों को पीड़ा पहुचाने का काम करे। वक्ताओं ने कहा कि देश में  जेहादी हिंसा फैलाने वालों से अगर सख्ती से नहीं निपटा गया तो उसके परिणाम घातक साबित होंगे। शांति मार्च में शिवविहार, चाँदबाग, कबीरनगर, करावल नगर, भजनपुरा, मुस्तफाबाद में जेहादी हिंसा के शिकार हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। शांति मार्च में जुटे लोगों ने कहा कि इन जिस सीएए कानून का यह लोग विरोध कर रहे है उस कानून का इन लोगों से कोई लेना देना नही है।  जेहादी हिंसा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों ने कनाट प्लेस में शांति मार्च निकाला। इसमें 15 पीड़ित स्वयं और उनके परिवार के सदस्य आए, 28000 लोगों ने इस मार्च में हिस्सा लिया जिसमें दिल्ली के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 500 से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया । दिल्ली पीस फोरम ने दिल्ली के उप राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। दिल्ली पीस फोरम जिसमें सेवानिवृत उच्च सैन्य अधिकारी, IAS और High Court judge जैसे और प्रमुख लोग हैं, इसकी अध्यक्षता जस्टिस एम सी गर्ग ने की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *