मोनिका बनीं ABVP की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक

मोनिका चौधरी
मोनिका चौधरी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्(ABVP) की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री मोनिका चौधरी को ABVP की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त की गई है। इसकी घोषणा विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. सुबैय्या ने दी है। बता दें कि सुश्री चौधरी अभाविप के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा का स्थान लेंगी। साकेत बहुगुणा का पीएचडी की पढ़ाई के लिए यूएसए चले जाने के बाद यह पद खाली था। मोनिका इससे पूर्व ABVP की विभाग छात्रा प्रमुख, प्रांत सह छात्रा प्रमुख, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय मंत्री की दायित्व भी निर्वहन कर चुकी है। वे  मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं, वर्तमान में दिल्ली से एल.एल.एम की पढ़ाई कर रही हैं। सुश्री चौधरी अब ABVP की ओर से मीडिया में पक्ष रखेंगी, उनकी नियुक्ति पर ABVP  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. सुबैय्या, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने हर्ष व्यक्त किया है।