प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का हुआ भव्य स्वागत

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का भव्य स्वागत हुआ । कार्यकर्ताओं  ने फूल मालाओं से दोनों नेता को लाद दिया। बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे थे। दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व के सामने कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों नेता पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। नेता द्वय को पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दोनों नेता अब बजट सत्र को लेकर पार्टी और गठबंधन की रणनीति बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की झाविमो से निष्कासित किए जाने के बाद दिल्ली में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *