भिखारियों की सूची में झारखंड 12 वें पायदान पर…

सामाजिक कल्याण मंत्री थावर चंद गहलोत ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत में भिखारियों की संख्या के बारे में बताया. उन्होंने जानकारी दी कि देश में इस वक्त कुल 413760 भिखारी हैं जिनमें 221673 भिखारी पुरुष और बाकी महिलाएं हैं. भिखारियों की इस सूची में झारखंड 12 वें पायदान पर है. झारखंड में कुल 10819 भिखारी हैं जिसमें 5522 भिखारी पुरूष एवं 5297 महिला भिखारी हैं. इस लिस्ट में टॉप पर पश्चिम बंगाल है. बंगाल में भिखारियों की संख्या सबसे अधिक है और उसके बाद दूसरे नंबर पर स्थान है उत्तर प्रदेश और तीसरे पर आंध्र प्रदेश एवं चौथे पर नंबर पर बिहार है.

भिखारियों की संख्या के लिहाज से देखें तो पूर्वोत्तर के राज्य काफी अच्छी स्थिति में हैं. पूर्वरोत्तर के के राज्यों में भिखारियों की संख्या काफी कम है. असम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में भिखारियों की संख्या बहुत कम है. अगर हम अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो वहां सिर्फ 114 भिखारी हैं, जबकि नगालैंड में 124 और मिजोरम में सिर्फ 53 भिखारी है. सबसे कम भिखारी केन्द्रशासित राज्य लक्ष्यद्वीप में मात्र दो भिखारी है. भिखारियों की संख्यात्मक आंकड़ा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लोकसभा में बताई गई सूची पर आधारित है।

साभार ANI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *