रांची : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री(भाजपा) दीपक प्रकाश

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन जारी है । सीएए को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जागरूकता अभियान चलाने वाली है । इस आहुत शनिवार को रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सीएए की सच्चाई को बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशव्यापी अभियान चला रही है ताकि सीएए से जुड़ी सभी पहलुओं से देश की जनता रूबरू हो सके । पार्टी विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को दूर करने के लिए जन-जन तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जाने का निर्णय लिया है। प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी सहित सभी विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह करने में जुटी हैं। स्पष्ट किया कि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से आए हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख, पारसी समुदाय के धार्मिक दृष्टि से प्रताडि़त वैसे शरणार्थियों के लिए है, जो वर्षों से भारत में रह रहे हैं। लेकिन, विपक्ष इसे मुस्लिम विरोधी बताकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है।

कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि रविवार को 11:00 बजे से होने वाली कार्यशाला में पार्टी के सभी सांसद, नवनिर्वाचित विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय विशेष रूप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे। प्रकाश ने कहा कि 02:30 बजे हरमू और अरगोड़ा मंडल में महेंद्र पांडेय द्वारा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा। वार्ता में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड़्डू एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *