जमशेदपुर :  टाटा ग्रुप ने अपने संस्थापक को किया याद, जयंती पर शहर में अनेको कार्यक्रम का आयोजन

टाटा समूह के संस्थापक की याद में उमड़ा जनसमूह
टाटा समूह के संस्थापक की याद में उमड़ा जनसमूह

जमशेदपुर। भारतीय उद्योग के पितामह कहे जाने वाले जमशेद जी टाटा की याद में शहर में अनेको कार्यक्रम आयोजित किया गया। टाटा समहू के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन ने अपने संस्थापक जमशेद जी की याद में श्रद्धा सुमन अर्पत करते हुए कहा कि जमशेद जी दूरदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में चाहे कोई भी इंडस्ट्री आये टाटा स्टील पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि टाटा समूह को साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करती है। पहले भी सभी चुनौतियों का सामना किया है आने वाले दिनों में भी हम साथ मिलकर समूह को आगे बढ़ायेगे। टाटा समूह का प्रत्येक कर्मचारी समर्पण भाव से काम करते हैं।

भारतीय उद्योग के पितामह को नमन
भारतीय उद्योग के पितामहको नमन

यूनियन ऑफिस जाने के पहले चेयरमैन एन. चन्द्रशेखरन कंपनी के जनरल ऑफिस के सामने आयोजित समारोह में शामिल हुए थे। श्री चन्द्रशेखरन ने आम नागरिकों को भी संबोधित किया। मौके पर  टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, एम डी टी वी नरेंद्रन, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, आर रवि प्रसाद, रकेश्वर पांडेय के साथ कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर एक झांकी टाटा स्टील से निकाली गई जो बिष्टुपुर के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पोस्ट ऑफिस के पार समाप्त हुई। ज्ञात हो पूर्व संध्या पर जुबली पार्क में विश्वस्तरीय विद्युत सज्जा का उद्घाटन हुआ। यह लाइटिंग की व्यवस्था आगामी 7 मार्च तक रहेगी।

जमशेद जी टाटा जंयती समारोह
जमशेद जी टाटा जंयती समारोह

जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती पर पूरे दिन श्रद़धांजलि सभाओं व आयोजनों का सिलसिला चलता रहा। विभिन्‍न संस्‍थाओं व संगठनों ने जमशेद जी को याद कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।