दुमका : एसपी ने खुद परोस कर जरूरतमंदों को खिलाया खाना, लोग कर रहे हैं तारीफ

लोगों को भोजन कराते दुमका एसपी अंबर लकड़ा
लोगों को भोजन कराते दुमका एसपी अंबर लकड़ा

दुमका। कोरोना के संकटकाल में पुलिस न केवल लॉ एंड ऑडर के साथ लोगों को लॉकडाउन का पालन करा रही है अपितु मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। भूखे के पेट को भरने के लिए सरकार ने सामूहिक रसोई (कम्युनिटी किचन) की शुरूआत की है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि पुलिस थानें लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है।

नव पदास्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबर लकड़ा ने दुमका आते ही लोगों का दिल जीत लिया। रविवार की सुबह को एसपी साहेब कम्युनिटी किचन का जायजा लेने नगर थाना पहुंचे, भोजन व्यवस्था को देखा। इतना ही नहीं वहां पर आये जरूरंत मंदों का पेट भरने के लिए एसपी अंबर लकड़ा खुद भोजन परोसना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भोजन करने के पहले एवं बाद में अच्छे से हाथ जरूर धोएं।