रांची : दीपक प्रकाश होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

दीपक प्रकाश ( फ़ाइल फोटो)

रांची :  झारखंड, भाजपा आजकल पूरी तरह फॉर्म में है। सोमवार को विधायक दल के नेता का चुनाव खत्म करते ही मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड, भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश होंगे, श्री प्रकाश अभी तक प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी निभा रहे थे।

नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बैकग्राउंड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रहा है। दीपक प्रकाश के अध्यक्ष बनने के बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। दीपक प्रकाश काफी सुलझे और मृदु स्वभाव के माने जाते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने ट्वीट कर दीपक प्रकाश को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि श्री प्रकाश को संगठन का लंबा अनुभव है, आशा करते हैं आपके नेतृत्व में भाजपा उचाइयां प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *