डीसी नहीं बेटी की तरह जिलेवासियों का ख्याल रख रही है उपायुक्त नैंसी सहाय

कुष्ठ आश्रम कॉलोनी में निवास करने वाले असहाय, गरीब लोगों को पौष्टिक आहार के रूप में अंडा करी और चावल का वितरण करते हुए
कुष्ठ आश्रम कॉलोनी में निवास करने वाले असहाय, गरीब लोगों को पौष्टिक आहार के रूप में अंडा करी और चावल का वितरण करते हुए

देवघर। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरा देश लड़ रहा है। लॉकडाउन होने के कारण कईयों के सामने रोजी – रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं गरीब और असहाय के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया था ऐसी परिस्थिति में देवघर जिला प्रशासन द्वारा अनवरत रूप से गरीबों और असहायों की मदद की जा रही है, भोजन करवाया जा रहा है। पुलिस के जवान जहां एक तरफ शहर की विधि व्यवस्था संभाल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गरीब और असहाय के लिए भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। देवघर जिला उपायुक्त नैंसी सहाय की बात करें तो दिन – रात  एक कर इन सभी चीजों का खुद जायजा ले रही हैं। ऐसा लगता है मानों जिले की डीसी नहीं अपितु बेटी हो। देवघर वासियों की सेवा को उन्होंने अपना परम लक्ष्य बना लिया है। शिकायत मिलते ही डीसी साहिबा उसके त्वरित निदान में जुट जाती है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री चलंत भोजनालय के माध्यम से देवघर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुष्ठ आश्रम कॉलोनी में निवास करने वाले असहाय, गरीब लोगों को पौष्टिक आहार के रूप में अंडा करी और चावल का भोजन कराया गया। इस दौरान पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चलंत भोजनालय के माध्यम से वहां लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।

उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में लॉक डाउन के वजह हम सभी प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कुछ बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पौष्टिक भोजन के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु यह छोटी सी पहल की गयी। उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर आगे भी लगातार इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी और हमारा प्रयास होगा कि इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।  उन्होंने कहा कि सभी को भरपेट भोजन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। हमारा यह प्रयास है कि जिले में एक भी व्यक्ति भूखा न सोये। इस हेतु दाल-भात केंद्र, विशेष दाल-भात केंद्र, सभी थानों में सामुदायिक किचन के अलावा झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से  सभी पंचायतो में निःशुल्क दीदी किचन का भी संचालन किया जा रहा है एवं इन केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग, वृद्धजन, गरीब एवं राहगीरों को  निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।  इसके अलावे उनके द्वारा जानकारी दी गई कि इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है एवं भोजन वितरण के दौरान लोगों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन कराया जा रहा है, ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

 भोजन के पश्चात मास्क का किया गया वितरण

इस दौरान उपविकास आयुक्त  शैलेंद्र कुमार लाल द्वारा कुष्ट आश्रम कॉलोनी में रह रहे परिवारों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। इसके अलावे उन्होंने मास्क उपलब्ध कराने को लेकर स्वयं सेवी संस्था लोक प्रेरणा समाधान का आभार प्रकट किया।