रांची : सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

रांची। सूबे में सामान्य से भी अत्यधिक कम बारिश होने के कारण किसान बेहाल है। सावन बीतने को है लेकिन अभी तक कई जगहों पर किसान धनरोपणी भी शुरू नहीं कर पाए हैं, धान का बिछड़ा सूखे के कारण मुरझा गया है।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने झारखंड विधान सभा परिसर में सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सामान्य से कम बारिश होने के कारण आज किसान परेशान है, लेकिन किसानों को मुद्दों को दरकिनार करते हए यह सरकार मौन बैठी हुई है, इसी मुद्दे को लेकर आज हमलोंगों ने विधानसभा परिसर में राज्य सरकार से झारखण्ड को सुखाड़ घोषित करने की मांग की एवं धरना प्रदर्शन किया।