बॉलीवुड पर गिरा दुःख का पहाड, नहीं रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर

ऋषि कपूर की फाइल फोटो
ऋषि कपूर की फाइल फोटो

मुंबई। बॉलीवुड पर दुःख का पहाड़ टूट गया है।  दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 की उम्र में निधन हो गया है। 24 घंटे के भीतर दो दिग्गज अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर ने बॉलीवुड को सदा के लिए अलविदा कह दिया है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन से मायानगरी स्तब्ध है, बॉलीवुड में आंसूओं का सैलाब आ गया है। महानायक अभिताब बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सिने स्टार ऋषि कपूर को मुंबई के सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे।

न्यूयार्क से इलाज कराकर लौटे थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर पिछले साल ही यानी 2019 के सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद स्वदेश लौटे थे। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने, 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। न्यूयार्क में इलाज के दौरान ऋषि कपूर के साथ उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक साथ थे।