देवघर: जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस, आक्रोशित ग्रामिणों ने पुलिस पर ही कर दिया हमला

जमीन विवाद सुलझाने गये पुलिस की वाहन को ग्रामीणों ने किया क्षतिग्रस्त
जमीन विवाद सुलझाने गये पुलिस की वाहन को ग्रामीणों ने किया क्षतिग्रस्त

देवघर। देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में जमीन विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला किया गया। पुलिस बिराजपुर गांव में विवादित जमीन की जांच के लिए गयी थी, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन में भी तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के हमले में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में सवार एसआइ अवधेश कुमार और वाहन चालक रोहित कुमार राय चोटिल हो गये।बहरहाल, घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।