रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

 

रांची प्रेम सागर मुंडा की हत्या
प्रेम सागर की हत्या के बाद जुटे लोग

रांची। झारखंड की राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शाम सात बजे के लगभग अज्ञात अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सागर मुंडा की हत्या कर दी है। मुंडा की हत्या रांची के वीआईपी इलाका कहे जाने वाले मोरहबादी स्थित होटल पार्क प्राइम के पास गोली मार की गई है। प्रेम सागर मुंडा भारत मुंडा समाज के अध्यक्ष भी थे।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रेम सागर मुंडा को बुरी तरीके से घायलावस्था में रिम्स पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि प्रेम सागर मुंडा उग्रवादियों के निशाने पर थे। श्री मुंडा चतरा जिले के टंडवा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *