सारठ : रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी सवारी गाड़ी एक दर्जन लोग घायल, चार गंभीर

सड़क दुर्घटना सारठ, देवघर
पुल से गिरी गाड़ी

देवघर। देवघर-सारठ मुख्य पथ पर सारवां थाना क्षेत्र के डहुआ पुल पर चालक का संतुलन बिगड़ने की वजह से महिंद्रा सवारी गाड़ी पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। घटना में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से चार लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार चितरा थाना क्षेत्र के बोड़बाद पंचायत अंतर्गत अमजोरा गांव के कुल 20 व्यक्ति गांव में सुरजाहु पर्व होने की वजह से शिव गंगा स्नान करने देवघर आ रहे थे। उसी दौरान सारवां थाना क्षेत्र के डहुआ पल पर चालक का संतुलन बिगड़ने की वजह से पल के रेलिंग के दो खंभा को तोड़ते हुए सवारी गाड़ी नीचे नदी में गिर गई। जिसमें कुल 14 आदमी घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना में घायल यात्री
घायल यात्री

घटना की सूचना मिलने के बाद सारवां थाना के एसआई आनंद सिंह व पुलिस बलों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सारवां लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर जैकी शेखर के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर लोगों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल में विशंभर यादव 25 वर्ष, नीतू कुमारी 3 वर्ष, लकी देवी 26 वर्ष, रिंकू देवी 20 वर्ष शामिल हैं। जबकि आंशिक रूप से घायल टेंपा देवी 32 वर्ष, सोनू यादव 22, गुड़िया देवी 47, रूपा देवी 25, अनीता देवी 30, अमित यादव 14, सुभाष यादव 40, बीना देवी 25 व काजल देवी 30 शामिल है।

देवघर के सारठ मधुपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल यात्री
स्ट्रैचर पर घायल यात्री

सामान्य रूप से घायलों का उपचार करने के बाद सीएचसी से ही छोड़ दिया गया। घटना के संदर्भ में उनलोगों ने बताया कि चालक का कुछ दूरी पर ही संतुलन बिगड़ रहा था। सवारी द्वारा उन्हें कहा भी गया था कि ठीक से चलें। इसके बाद एक विपरीत दिशा से गाड़ी आ रही थी जिसको देखकर होरन भी बजाया जो गाड़ी आ रही थी वह सही दिशा में चली गई लेकिन यह संतुलन खो बैठने के कारण पुल के नीचे गिर गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *