गिरिडीह : संघ प्रमुख मोहन भागवत के पहुंचते ही लोगों ने लगाये जय श्री राम के नारे ,जवाब में भागवत ने कहा सबको राम-राम

रा. स्व. संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के गिरिडीह पहुंचे
रा. स्व. संघ के सर संघचालक मोहन भागवत गिरिडीह पहुंचे

गिरिडीह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत रविवार रात 9:45 में गिरिडीह पहुंचे। गिरिडीह में सिहोडीह स्थित संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख (हजारीबाग) संजीव शर्मा के आवास में रुके। रांची से देवघर जाने के क्रम में भगवात ने गिरिडीह में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह भागवत देवघर के सत्संग आश्रम के लिए रवाना होंगे।
भागवत जैसे ही गिरिडीह के सिहोडीह पहुंचे वहाँ मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। जवाब में भागवत ने सबको राम-राम कहा और आवास में प्रवेश कर गए। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट थी। दिन में सिहोडीह संजीव शर्मा व आसपास इलाकों का एसपी सुरेंद्र झा ने मुयाअना किया। शाम में डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा, बिनोद कुमार रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पुलिस जवानों के साथ स्थल पर तैनात थे। जिस घर मे भागवत रुके उस घर के अगल-बगल घरों की छत से पुलिस निगहबानी कर रहे थे। भागवत के स्वागत में संघ के राजीव कांत विभाग प्रचारक, अर्जुन मिष्टकार विभाग संघचालक, मुकेश रंजन सिंह सह विभाग कार्यवाह, ब्रजनंदन प्रसाद जिला संघचालक,विकास गौतम जिला प्रचारक,गौरीशंकर, वीर प्रताप, प्रयाग जी, संतोष खत्री, धर्मवीर राय, संदीप खंडेलवाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *