पत्थलगढ़ी विरोधी मारे गये सातो मृतकों का शव बरामद, मुख्यमंत्री आज करेंगे समीक्षा

चाईबासा । पश्चिम सिंहभूम के बुरुगुलीकेला गांव में मारे गये पत्थलगड़ी विरोधि‍यों में सात लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। मुख्यमंत्री आज इस घटना की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। उन्होंंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चिंता और दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं आहत हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे उपर है। दोषियों को बख्श नहीं जाएगा। पुलिस जांच कर रही है। दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई और ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए वे आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे।

जानकारी हो कि जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों में 17 जनवरी को हिंसक हुई थी। इसके बाद पत्थलगड़ी का विरोध करने वाले उप मुखिया समेत सात लोगों की हत्या कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा की देखरेख में सोनुवा और गुदड़ी इलाके में पुलिस टीम 21 जनवरी से ही इन लोगों की खोजबीन कर रही थी। इस क्रम में सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में पुलिस को तैनात कर दिया गया।

By : Gopal Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *