![गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे को पुरस्कार देते उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू](https://www.deogharsamachar.com/wp-content/uploads/2018/12/48896880_2174411862615247_5475257053771464704_n.jpg)
गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ. निशिकांत दूबे को गुरुवार शाम को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय गणराज्य के राष्ट्रीय उपाराष्ट्रीय एम. वैंकेया नायडू ने श्रेष्ठ सांसद (लोकमत) से सम्मानित किया। लोकमत पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं लोकमत पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि भारतीय लोकतंत्र के महान विरासत को आपलोग सुरक्षित रखेंगे और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक महान सांसद का जीवन जनता की सेवा में समर्पित होता है। देश का साझा विश्वास और आशा उनमें निहित होती है, जो लोग जन सेवा में समर्पित है उनके पास देश का भविष्य संवारने और एक इतिहास रचने का स्वर्णिम अवसर होता है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने सदस्यों के लिए आचार संहिता विकसित करना चाहिए, जो यह सुनिश्चित करेगा कि संसद सदस्यों और संसद का स्तर बढ़ाया गया है, ऐसा करने पर इस पवित्र संस्थान में लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।
बता दें कि लोकमत संसदीय अवार्ड के विजेताओं का चयन सभी 780 सांसदों के योगदान का अध्ययन करने के बाद किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद समेत आठ सांसदों को इस वर्ष के लोकमत आजीवन योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉ. निशिकांत झारखंड के सबसे सक्रिय सांसद के रूप में जाने जाते हैं, 2009 से वे गोड्डा लोकसभा से सांसद हैं। अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने इसे गोड्डा लोकसभा के के जनता को समर्पित किया। लोकमत पुरस्कार मिलने से सांसद निशिकांत के समर्थकों में खासी उत्साह देखी जा रही है।