नक्सलियों ने मचाया तांडव, दस वाहन फूंके

गिरिडीह। पुलिस की कार्रवाई से नक्सली एक बार फिर बौखला गया है। नक्सलियों ने मंगलवार की रात में पीरटांड के बांध मोड़ चल रहे सड़क निर्माण कार्य की दस वाहनों में आग लगा दी। ये सभी ट्रकें यादव ठेका कंपनी की थी। जानकारी के मुताबिक लगभग 30 हथियारबंद नक्सलियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पाते ही एसपी सुरेंद्र कुमार झा व एएसपी आपरेशन दीपक कुमार  मौके पहुंचे गए। दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार के मुंशियों से घटना की पूरी  जानकारी ली। इसके बाद पूरे इलाके सघन ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बता दें पीरटांड – पलमा- राजगंज रास्ते को करोड़ो रूपये खर्च कर बनवाया जा रहा है। बताया जाता है कि यह नक्सलियों के मांद में हैं। नक्सलियों द्वारा किये इस हमले के बाद पारसनाथ को नक्सली मुक्त अभियान झटका लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *