मधुपुर निकाय चुनाव में भाजपा की करारी हार, झामुमो ने मारी बाजी

मधुपुर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। झामुमो ने भाजपा के जबड़े से मधुपुर निकाय को छिन कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर कब्जा कर लिया है। झामुमो प्रत्याशी लतिका मुर्मू ने 1347 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक कुमार गौड़ को करारी शिकस्त दी है। झामुमो के लतिका मुर्मू को कुल 10,159 वोट एवं भाजपा के अशोक कुमार गौड़ को 8812 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर झामुमो प्रत्याशी जियाउल हक उर्फ टारजन ने भाजपा के किशन कुमार बथवाल को हराया है। टारजन को कुल 8325 वोट मिला हो जबकि किशन बथवाल को 6046 वोट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *