साठ भारतीय मुछवारों को पाकिस्तान ने बनाया बंधक

फाइल फोटो

अहमदाबाद। अंतर-राष्ट्रीय जल सीमा से पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी ने 60 भारतीय मछुवारों का अपहरण कर एक बार फिर अपने नापाक इरादों का परिचय दिया है। पाकिस्तान के इस हरकत से साफ है कि भारत कितनों ही पाकिस्तान के साथ अपने संबंध को सुधारने की कोशिश कर लें परंतु उनका यह पड़ोसी अपने कुत्सित चाल से बाज नहीं आने वाला है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 नौकाओं में सवार 60 मछुआरे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के समीप मछली पकड़ रहे थे। उसी समय पाकिस्तानी मरीन सिक्युरिटी एजेंसी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद भारतीय मछुआरों को बंधक बनाकर कराची बंदरगाह ले जाया गया है। साथ ही उसके दस नौकाओं को भी पाकिस्तान ने जब्द कर लिया है। मछुआरों की आरोप को मानें तो पाकिस्तान द्वारा आए दिन भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की जाती है। भारत से संबंध सुधारने की स्वांग रचाते हुए पाकिस्तान अपहरण किये इन मछुआरों को छोड़ा जाता है। मछुआरों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने भारतीय मछुवारों की करीब नौ सौ नौकाएं जब्द कर ली है, जिसे वापस दिलाने के लिए सरकार को कोशिश करनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *