दुमका : अभाविप ने किया नेताजी को याद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दुमका द्वारा पॉपुलर क्लब दुमका में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में 121 दीप प्रज्ज्वलित कर याद किया। अभाविप नेता रवि कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी का जो सपना देखा था वह आज भी अधूरा है। नेताजी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमसभी को उनके पदचिह्नों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार देश के नामी शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चल रही है उसे देखकर नेताजी की आत्मा कराह रही होगी। हमें इन देशविरोधी तत्त्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। वहीं विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  सौरव संथालीया  ने कहा कि ,” *नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के अग्रणी नेता थे। नेताजी ने भारत को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। नेताजी का त्याग और बलिदान से हमें सीख लेनी चाहिए, वे लाखों युवाओं के आदर्श हैं।मौके पर नगर सह मंत्री करण कुमार, नितेश कुमार, सुदर्शन शाह, विभाग प्रमुख संजीव कुमार, करण शर्मा, जिला संगठन मंत्री सुजीत वर्मा सहित सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *